Search

 
 
 

जमशेदपुर : सोना देवी यूनिवर्सिटी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मिली मान्यता

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सोना देवी विश्वविद्यालय कीताडीह को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्रदान कर दी गई है. इस बाबत यूजीसी द्वारा विश्वविद्यालय को यूजीसी के पत्रांक संख्या 8-8-2023 सीपीपी -I/पीयू 25 मई 2023 के तहत मान्यता पत्र भेज दिया गया है. इस संबंध में विश्वविद्यालय के फाउंडर चेयरमैन प्रभाकर सिंह ने शुक्रवार को हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यूजीसी की इस मान्यता के बाद विश्वविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-mann-milan-fortnight-will-be-organized-in-the-court-of-law-from-may-29/">साहिबगंज

: व्यवहार न्यायालय में 29 मई से मन मिलन पखवाड़ा का होगा आयोजन
जो विद्यार्थी नामांकन लेना चाहते हैं वे विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अनुमंडल के इस एकमात्र विश्वविद्यालय में अपने बच्चों का नामांकन कराएं और उच्च शिक्षा के साथ-साथ बेहतर रोजगार के विकल्पों को चुनें. इसके लिए जो विद्यार्थी नामांकन कराना चाहते हैं वे विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जाकर शैक्षिक योग्यता परीक्षा में भाग लेकर एक करोड़ रुपए तक का स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही