Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिरसानगर जोन नंबर 1 बी निवासी सोनल कुमारी ने जैक बोर्ड के दसवीं की परीक्षा में जिले में तीसरे स्थान प्राप्त किया है. सोनल ने बिरसानगर के प्रगति शिशु विद्या मंदिर से पढ़ाई की है. वह आगे पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती है. सोनल के पिता अनिल कुमार प्रजापति नेटवर्क मार्केटिंग के व्यापार से जुड़े हुए है. मां का देहांत बचपन में ही हो जाने के कारण दादी ने ही बचपन से पाला है. वह अपनी दादी के काफी करीब है. सोनल तीन भाई बहनों में मंझली है. वह इसका श्रेय अपनी दादी को देना चाहती है. सोनल कहती है कि उसने सिर्फ मैथ और साइंस के लिए ट्यूशन लिया था, बाकी के विषय वह खुद से पढ़ती थी. आगे वह बायोलॉजी लेकर पढ़ना चाहती है और डॉक्टर बनना चाहती है. उसने बताया कि पढ़ाई मं उसे स्कूल की टीचर का उसे काफी सपोर्ट मिला है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-manish-bhardwaj-of-the-city-became-ias-secured-114th-rank-in-upsc/">जमशेदपुर
: शहर के मनीष भारद्वाज बने आईएएस, यूपीएससी में 114वां रैंक किया हासिल [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : 10वीं में जिला की थर्ड टॉपर बनी प्रगति शिशु विद्या मंदिर की सोनल
Leave a Comment