- संगत जब चाहे सीजीपीसी से ले सकती है हिसाब: भगवान सिंह
Jamshedpur (Ratan Singh) : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान तारा सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर अनुचित पोस्ट डाले जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है. उनके द्वारा दुष्प्रचार किये जाने पर जवाब मांगा है. बुधवार को प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने तारा सिंह द्वारा अनुचित पोस्ट किए जाने पर उनसे मिलकर इस कृत्य के लिए कड़ा विरोध जताया. सरदार भगवान सिंह ने विरोध स्वरुप तारा सिंह से पूछा कि ऐसी क्या विकट परिस्थिति आ गयी थी कि वे यह आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने को मजबूर हो गए. भगवान सिंह ने कहा कि वे सीजीपीसी को पत्र लिख या स्वयं कार्यालय आकर नगर कीर्तन का हिसाब पूछ सकते थे. केवल उनको ही नहीं बल्कि गुरुप्यारी साध संगत को पूरा अधिकार है कि वे आय-व्यय का हिसाब सीजीपीसी से पूछ सकते हैं. परन्तु उसका भी एक संवैधानिक तरीका होता है. किन्तु सोशल मीडिया के जरिये दुष्प्रचार कर हिसाब-किताब की बात करना एक ओछी बात है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-complaint-to-dc-sdo-about-government-handpump-and-land-encroachment/">जमशेदपुर: सरकारी चापाकल और भूमि अतिक्रमण की डीसी-एसडीओ से शिकायत
Leave a Comment