Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा नदी में डूबने से सोनारी के किशोर की मौत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत खूंटाडीह निवासी 15 वर्षीय तनीश सिक्का की स्वर्णरेखा नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना शुक्रवार दोपहर की है. शनिवार सुबह तनीश का शव मानगो थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है. मृतक सोनारी स्थित एक प्राइवेट स्कूल का छात्र था. पिता विजय सिक्का इसी स्कूल में काम करते हैं. तनीश भाई और बहन में छोटा था. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/before-returning-to-pakistan-nawaz-sharif-said-our-party-is-capable-of-getting-country-out-of-crisis/">पाकिस्तान

लौटने से पहले नवाज शरीफ ने कहा, देश को संकट से उबारने में सक्षम है हमारी पार्टी

दोस्त के साथ नहाने गया था तनीश

तनीश के पिता विजय ने बताया कि उनका बेटा सुबह 5 बजे से ही घर से निकला था. जब वह शाम तक वापस घर नहीं लौटा तो इसको लेकर सोनारी थाना में सन्हा दर्ज कराई थी. आज सुबह जानकारी मिली कि उसका शव मानगो थाना क्षेत्र से बरामद किया गया. इधर घटना स्थल पर मौजूद मछुआरों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे दो बच्चे नदी में नहाने आए थे. इसी दौरान एक बच्चा डूबने लगा. बच्चे को बचाने के लिए दूसरा बच्चा नदी में कूद पड़ा. हालांकि इस दौरान एक बच्चे को बचा लिया गया, पर दूसरा नदी के तेज बहाव में बह गया. मछुआरों ने बताया कि जिस बच्चे को बचाया गया वह मौके से फरार हो गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही