Search

 
 
 

Jamshedpur : सोनारी के कृष का ईस्ट जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में चयन

 
  • थाना प्रभारी समेत शांति समिति के सदस्यों ने किया अभिनंदन
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर के सोनारी निवासी युवक कृष दुबे का चयन इस्ट जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हुआ है. उक्त चैंपियनशिप सितंबर में बिहार के गया जिले में होगी. इससे पहले कृष दुबे विगत दिनों गिरिडीह और भुवनेश्वर में आयोजित अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना परचम लहरा चुके हैं. कृष दुबे की इस उपलब्धि पर सोनारी थाना प्रभारी व शांति समिति के सदस्यों ने उसका अभिनंदन किया. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-3-year-old-student-serious-due-to-electric-shock-in-st-marys-school-bolani/">Kiriburu

: संत मेरिज स्कूल, बोलानी में करंट लगने से 3 वर्षीय छात्र गंभीर
शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि आज कल के कुछ नौजवान नशे के आदी होते जा रहे हैं. वहीं कुछ बच्चे मोबाइल में अपना संसार बनाने लगे हैं. ऐसे समय में कृष दुबे जैसा नौजवान में खेल के प्रति ललक से युवा पीढ़ी को सबक लेना चाहिए. कार्यक्रम में सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद के अलावे सदस्य राहुल भट्टाचार्जी, अभिभावक स्वरूप अरुण जॉन पुरुषोत्तम पांडेय ने मिलकर उसे फूलों का गुलदस्ता भेंट कर और मुंह मीठा करवा कर आशीर्वाद दिया. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-martyrdom-day-of-freedom-fighter-khudiram-bose-celebrated/">Ghatshila

: स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का मना शहादत दिवस
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही