Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: सोंथालिया ने मोदी से की हनुमान जन्म दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: देश के वरिष्ठ एवं प्रमुख व्यापारी नेता तथा कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोंथालिया ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि श्री हनुमान जी के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा एवं समर्पण को देखते हुए श्री हनुमान जी के जन्म दिवस को राजकीय अवकाश घोषित किया जाए. उन्‍होंने कहा कि आज भगवान श्री हनुमान के जन्मोत्सव को देश भर में बेहद उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. एक अनुमान के अनुसार आज देश के सभी राज्यों में श्री हनुमान जन्मोत्सव के लगभग 1.5 लाख से ज़्यादा छोटे-बड़े कार्यक्रम आयोजित हुए. राजधानी दिल्ली में ही लगभग 5 हजार से ज़्यादा कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसे भी पढ़ें: दिल्ली">https://lagatar.in/congress-convenes-high-level-meeting-in-delhi-prashant-kishor-also-involved-something-big-is-about-to-happen/">दिल्ली

में कांग्रेस ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, प्रशांत किशोर भी शामिल, कुछ बड़ा होने वाला है!

सार्वजनिक अवकाश घोषित करने से करोड़ों लोगों की आकांक्षाओं और आशाओं की पूर्ति होगी

सोंथालिया ने कहा कि श्री हनुमान जी का जीवन एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्रति उनकी दुर्लभ भक्ति एवं अनुराग भारत की युगों पुरानी प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति को प्रतिबिम्बित करती है. देश के लोगों को श्री हनुमान जी से बेहद प्रेरणा मिलती है. इस दृष्टि से प्रतिवर्ष श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित करना सर्वथा उचित होगा तथा इस कदम से करोड़ों लोगों की आकांक्षाओं और आशाओं की पूर्ति होगी. इसे भी पढ़ें: मोरबी">https://lagatar.in/inauguration-of-108-feet-high-statue-in-morbi-pm-modi-said-hanumanji-is-an-important-source-of-one-india-best-india/">मोरबी

में 108 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण, पीएम मोदी ने कहा, हनुमानजी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अहम सूत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही