Search

 
 
 

जमशेदपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

 
Jamshedpur: लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी दौरान मंगलवार को एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने नक्सल प्रभावित पटमदा इलाके में सर्च अभियान चलाया. ग्रामीण एसपी ने जिला पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर बटलूका पोलिंग स्टेशन जो कि सुदूरवर्ती और नक्सल प्रभावित है, वहां सर्च अभियान चलाया. इस दौरान ग्रामीणों को वोटिंग के लिए प्रेरित किया. ग्रामीण एसपी ने पोलिंग प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर बूथों का निरीक्षण किया. साथ ही उन इलाकों के लोगों से भी मिलकर वोटिंग का लिए जागरूक किया. इसके बाद लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की. इसे भी पढ़ें -JMM">https://lagatar.in/notice-nishikant-dubey-from-delhi-high-court-in-lokpal-case-related-jmm-currently-no-stay-on-cbi-investigation/">JMM

से जुड़े लोकपाल मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से निशिकांत दुबे को नोटिस, फिलहाल CBI जांच पर कोई रोक नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही