Search

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में ''स्पार्क'' का ''आर्ट बिट'' आयोजित, 400 से अधिक चित्रकला व कलाकृतियों का प्रदर्शन

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में कॉलेज के सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर (स्पार्क) की ओर से मंगलवार को आठवीं वार्षिक कला प्रदर्शनी ``आर्ट् बिट`` का आयोजन किया गया. कला प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कलाकारों की अनुपम कलाकृतियों को प्रोत्साहित करना है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स के खेल अधिकारी डॉ हसन इमाम मलिक थे. साथ ही कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज, स्पार्क के संयोजक डॉ एसएम याहिया इब्राहिम एवं कॉलेज के विभिन्न विषयों के शिक्षक उपस्थित थे. सभी ने विद्यार्थियों एवं कलाकारों द्वारा बनाई गई विभिन्न चित्रकला एवं अन्य कलाकृतियों की काफी सराहना की. साथ ही इस आयोजन के लिए पूरी स्पार्क की टीम को बधाई दी. इस वर्ष इस प्रदर्शनी में 400 से भी अधिक चित्रकला प्रदर्शित की गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-financial-year-2022-23-the-residents-of-the-district-consumed-liquor-worth-rs-279-crore/">जमशेदपुर

: वित्तीय वर्ष 2022-23 में 279 करोड़ रुपए का शराब गटक गए जिलेवासी
[caption id="attachment_625480" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/KCC-A1.jpg"

alt="" width="600" height="328" /> उद्घायन समारोह को संबोधित करते प्रचार्य एवं मंचासीन अतिथि.[/caption] चित्रकलाओं के साथ-साथ क्विलिंग पेपर से निर्मित की गई सुंदर कान की बालियां , हस्तकला की वस्तुएं, दस्तकारी आभूषण, ड्रीमकैचर, पेपर पल्प से बनी मूर्तियों को भी सजाया गया था. कला प्रदर्शनी में आए लोगों ने इन कलाकृतियों को देखने के साथ ही खरीदा भी गया. शाम को मुख्य अतिथि के रूप में मुक्ता गुप्ता उपस्थित थीं. वह वर्तमान में टैगोर स्कूल ऑफ आर्ट्स में चित्रकला की शिक्षिका एवं शहर की एक प्रतिष्ठित चित्रकार भी हैं. मुक्ता गुप्ता ने कहा कि कला प्रदर्शनी शहर के कलाकारों एवं कलाकृतियों को प्रोत्साहन देने का सर्वोत्तम माध्यम है. साथ ही उन्होंने कलाकृतियों को बनाने वाले कलाकारों की भी प्रशंसा की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp