Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आकांक्षी जिलों में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर 15 फरवरी से 15 अगस्त 2023 तक बैंकों द्वारा विशेष कैंप का आयोजन करने का अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर सह जुगसलाई प्रखंड अंतर्गत बेको पंचायत में बैंक ऑफ इंडिया नरगा शाखा द्वारा कैंप का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक अनुज कुमार अग्रवाल कैंप में मौजूद रहे. उन्होंने लोगों को बैंक द्वारा संचालित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी. अनुज ने कहा कि आप अगर एक कदम आगे बढ़ाओगे तो बैंक चार कदम आगे बढ़ कर आपकी मदद करेगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mangal-singh-melgandi-becomes-district-general-secretary-of-international-human-rights-association/">चाईबासा
: मंगल सिंह मेलगांडी बने अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के जिला महासचिव
: देवलटांड में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन
: मंगल सिंह मेलगांडी बने अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के जिला महासचिव
बैंक द्वारा जमशेदपुर में निःशुल्क ट्रेनिंग की भी व्यवस्था है
उन्होंने कहा की आप लोगों में से 48 लोगों ने सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त किया है. इसमें से जो लोग भी कपड़ा सिलाई को आजीविका बनाने को तैयार हैं उसे बैंक लोन देने को तैयार है. आप पास के स्कूल में जाकर स्कूल ड्रेस सिलाई का ऑर्डर ले कर काम शुरू कर सकते हैं. अनुज ने बताया की हमारे बैंक द्वारा जमशेदपुर में निःशुल्क ट्रेनिंग की भी व्यवस्था है जिसमें पशु पालन, अगरबती, मोमबत्ती सहित कुल 23 तरह की ट्रेनिंग ग्रामीण लोगों को दी जाती है. उन्होंने कहा कि एक दीदी लोन लेकर आत्मनिर्भर बनती हैं तो अपने परिवार के साथ पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनती हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-three-day-akhand-harinam-sankirtan-concludes-in-devaltand/">चांडिल: देवलटांड में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन