Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : शिक्षा में गुणवत्ता की सुधार के उद्देश्य से रविवार को सरकारी स्कूलों में नौवीं, दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षा का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने बताया कि शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार के साथ 9वीं,10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार को विषयवार कक्षाएं आयोजित की जाएंगी. इसके लिए विभाग द्वारा सारी तैयारी कर ली गई हैं. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-heavy-vehicular-traffic-on-the-unpaved-road-local-people-upset/">आदित्यपुर
: कच्चे मार्ग पर हो रहा भारी वाहनों का आवागमन, स्थानीय लोग परेशान
मंत्री की पहल पर बेबी को स्कूल में मिला प्रवेश [wpse_comments_template]
: कच्चे मार्ग पर हो रहा भारी वाहनों का आवागमन, स्थानीय लोग परेशान
मासिक मूल्यांकन परीक्षा में कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कक्षा
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों समीक्षा बैठक में विद्यार्थियों के 10वीं और 12वीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के परिणाम कैसे बेहतर हो सके इस बात पर चर्चा की गई थी. इसके बाद निर्णय लिया गया कि स्कूलों में आयोजित मासिक मूल्यांकन परीक्षा के परिणाम के आधार पर कम अंक प्राप्त करने वाले व कमजोर विद्यार्थियों के लिए विषयवार रविवार को विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जायेगा. इससे विद्यार्थियों को विषय को समझने का अवसर मिल सकेगा और विद्यार्थी बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे. इसे भी पढ़े : गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-baby-got-admission-in-school-on-the-initiative-of-the-minister/">गढ़वा:मंत्री की पहल पर बेबी को स्कूल में मिला प्रवेश [wpse_comments_template]
Leave a Comment