Search

जमशेदपुर : बिरसानगर में बन रहे सामुदायिक भवन का विशेष पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

Jamshedpur : बिरसानगर में एक सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है. सामुदायिक भवन की जी प्लस वन बिल्डिंग बनाई जा रही है. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष अधिकारी कृष्ण कुमार ने सोमवार को इस सामुदायिक विकास भवन का निरीक्षण किया. सामुदायिक विकास भवन बन जाने के बाद इलाके के लोगों को आसानी हो जाएगी. लोग इसी भवन में अपने सामुदायिक काम कर सकेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jusco-cut-electricity-water-connection-in-3-illegal-buildings-in-east-plant-basti/">जमशेदपुर

: जुस्को ने ईस्ट प्लांट बस्ती में 3 अवैध इमारतों में काटा बिजली-पानी का कनेक्शन

नीचे की मंजिल में एक हॉल के साथ बन रहा है कमरा

सामुदायिक भवन का निर्माण नगर विकास विभाग की मद से हों रहा है. सामुदायिक भवन के नीचे की मंजिल में एक हाल के साथ कमरा और ऊपर की मंजिल में कमरों के साथ बरामदा का निर्माण किया जा रहा है. विशेष अधिकारी ने सामुदायिक भवन का निरीक्षण करने के दौरान ठेकेदार को समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी जांच की. ठेकेदार से कहा कि वह गुणवत्तापूर्ण तरीके से ही भवन का निर्माण करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//