Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने कर्मचारियों संग की बैठक

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को एक बैठक हुई. बैठक में नक्शा विचलन एवं पार्किंग स्थल और बेसमेंट का व्यवसायिक उपयोग करने वाले भवन मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने और पार्किंग स्थल को मुक्त कराने के हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने पर चर्चा की गई. इस अवसर पर विशेष पदाधिकारी ने कर्मचारियों को सूची अनुरूप चिन्हित भवनों के बेसमेंट में संचालित व्यवसायिक गतिविधि को बंद करते हुए पार्किंग पुनर्स्थापित करने के लिए भवन मालिकों को नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर पार्किंग स्थल को खाली करवाने का निर्देश दिया. कहा गया कि सभी भवनों में समयावधि पार्किंग स्वरूप पुनर्स्थापित करने का कार्य करें. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congress-state-president-will-hold-a-meeting-with-office-bearers-on-thursday/">आदित्यपुर

: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

निर्मित स्ट्रक्चर को ध्वस्त करने की होगी कार्रवाई

जो भवन मालिक दिए गए समय में निर्देश का पालन नहीं करता है उसके लिए एसडीओ धालभूम से मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के लिए आवेदन दें ताकि मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की उपस्थिति में पार्किंग स्थल को खाली कराया जा सके. इसके साथ ही पार्किंग स्थल में निर्मित स्ट्रक्चर को ध्वस्त कर पार्किंग स्थल को मुक्त कराया जा सके.कुमार ने कर्मचारियों को पार्किंग स्थल का व्यवसायिक उपयोग हो रहे स्थानों का फोटो लेने को कहा. उल्लेखनीय है कि जेएनएसी द्वारा पार्किंग स्थल का व्यवसायिक उपयोग कर रहे लगभग 100 भवन मालिक को नोटिस दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही