Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोवाली में तेज रफ्तार बोलेरो खेत में घुसी, बड़ा हादसा टला

 
Jamshedpur : पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र के चाकड़ी मेला से बिष्टुपुर लौट रही एक तेज रफ्तार बोलेरो कोवाली थाना से 100 मीटर की दूरी पर खेत में जा घुसी. यह दुर्घटना सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के क्रम में हुई. हालांकि चालक की सुझबुझ के कारण बड़ा हादसा टल गया. बोलेरो में महिला, बच्चे समेत कुल आठ लोग सवार थे. सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. चालक ने बताया कि अचानक एक बाइक सामने से आ गई जिसे बचाने के दौरान यह घटना घटी, हालांकि सभी लोग सुरक्षित हैं. जबकि बोलेरो के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक और आसपास के लोगों से पूछताछ की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-oath-administered-to-police-personnel-on-national-voters-day/">जमशेदपुर

: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस कर्मियों को दिलाई गई शपथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही