Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सुंदरनगर के कुदादा में तेज रफ्तार बस पलटी, दर्जन भर यात्री घायल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : सुंदरनगर थाना अंतर्गत कुदादा स्थित खालसा ढाबा के पास जोड़ा से टाटा आ रही प्रिंस बस पलट गई. इस दुर्घटना में बस में सवार लगभग 13 यात्री जख्मी हो गए. घटना मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. घायलों में छह की हालत गंभीर होने पर उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा जिले के जोड़ा से यात्रियों को लेकर बस टाटा आ रही थी. तभी कुदादा के बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई. वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के साथ मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल है. सभी को सिर, हाथ व पैर में चोट आई है. दुर्घटना के बाद बस के चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है. बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन को बचाने के क्रम में बस सडक से उतरकर खेत में पलट गई. [caption id="attachment_785314" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/ACCIDENT-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दुर्घटना के बाद पलटी बस[/caption] इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-late-will-distribute-800-sarees-jagdish-rungta-foundation/">चाकुलिया

: 800 साड़ी बांटेगा स्व. जगदीश रुंगटा फाउंडेशन

घायलों का सामान ले भागे लोग

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की मदद में जुट गई. कुछ घायलों का कहना है कि उनका सामान उन्हें नहीं मिल रहा है. घायलों का आरोप है की कई लोग बचाने की आड़ में सामान लेकर भाग निकले. कुछ लोग पूजा देखने के लिए अपने रिश्तेदार के यहां आ रहे थे, तो कोई किसी और काम से. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-reconstitution-of-telco-chitragupta-committee-puja-on-15th-november/">जमशेदपुर

: टेल्को चित्रगुप्त समिति का पुर्नगठन, 15 नवंबर को होगी पूजा

यह हुए घायल

घायलों में अनुरोध, लखन हेंब्रम, बुदाली तियु, सीमा तियु, देव शंकर देवगन, बुधराम हेंब्रम, श्यामल मुंडाई, सुनीता मंडल, अभिनव मंडल, कृति श्री मंडल समेत अन्य शामिल है. सभी पश्चिमी सिंहभूम और राजनगर के रहने वाले है. घायलों में अनुरोध, लखन हेंब्रम, बुदाली तियु, सीमा तियु, देव शंकर देवगन, बुधराम हेंब्रम, श्यामल मुंडाई, सुनीता मंडल, अभिनव मंडल, कृति श्री मंडल समेत अन्य शामिल है. सभी पश्चिमी सिंहभूम और राजनगर के रहने वाले है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही