Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : कदमा थाना अंतर्गत फार्म एरिया रोड नंबर 21 पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर की दीवार को तोड़ते हुए बाइक लेकर घुस गई. घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे टाइगर मोबाइल जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से उठाकर इलाज के लिए ऑटो से टीएमएच भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना में बाइक सवार के पैर और कमर की हड्डी टूट गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-complaint-to-dc-sdo-about-government-handpump-and-land-encroachment/">जमशेदपुर

: सरकारी चापाकल और भूमि अतिक्रमण की डीसी-एसडीओ से शिकायत

पुलिस ने वाहनों को किया जब्त

बताया जा रहा है कि कार चालक सोनारी का रहने वाला है और उनकी बेटी की शादी बीती रात्रि कदमा प्रकृति बिहार कॉलोनी में थी. रात भर शादी में जागने के बाद वे अपनी बेटी की विदाई कर सामान लेकर कार से सुबह घर के लिए निकले थे. इसी बीच उन्हें झपकी आ गई, जिस कारण यह हादसा हुआ. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों वाहन को जब्त कर थाना ले गई. घायल बाइक सवार परसुडीह के गोलपहाड़ी का रहने है जो किसी काम से कदमा आया हुआ था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही