Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एनएच पर तेज रफ्तार का कहर, कार के धक्के जेएमएम नेता के भांजे की मौत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटा-रांची एनएच-33 पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. पारडीह काली मंदिर के एक तेज रफ्तार कार बुलेट को टक्कर मारते हुए बीच सड़क पर दो बार पलट गई. कार सवार युवक वार को मौके पर ही छोड़कर भाग गए. इस सड़क हादसे में जेएमएम नेता बाबर खान के भगिना आसिफ खान (24) की मौत हो गई जबकि आसिफ का साथी सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनो घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां से आसिफ को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया. हालांकि परिजन उसे टीएमएच ले गए. इसे भी पढ़ें : बीजेपी">https://lagatar.in/bjps-fifth-list-released-sita-soren-from-dumka-dhullu-mahato-from-dhanbad-and-kalicharan-singh-from-chatra-got-ticket/">बीजेपी

की 5वीं लिस्ट जारी,दुमका से सीता सोरेन, धनबाद से ढुल्लू महतो और चतरा से कालीचरण सिंह को मिला टिकट

चाय पीकर लौट रहे थे दोनों

आसिफ आजादनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था. छह माह पूर्व ही आसिफ की शादी हुई थी. वह चिप्स का कारोबार करता था. देर शाम वह अपने साथी सोनू के साथ घर से निकला था. दोनो चाय पीकर निकले ही थे की पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. इधर, सूचना पाकर चांडिल पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनो वाहनों को जब्त कर लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-criminal-absconds-from-rims-during-treatment/">जमशेदपुर

का अपराधी रिम्स से इलाज के दौरान फरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही