Search

 
 
 

जमशेदपुर : टेल्को में दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : टेल्को स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में विशेष बच्चों के लिए रविवार को अभय बनर्जी फाउंडेशन की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें विशेष बच्चों के लिए संचालित शहर के 10 विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लिया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी उपस्थित थे. उन्होंने झंडोतोलन करते हुए खेलकूद कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. अपने संबोधन में उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी. कहा कि हमें गर्व है हमारे शहर में दिव्यांग बच्चों के लिए कई रचनात्मक कार्य किए जाते हैं, जो एक उदाहरण है. इस क्षेत्र में विशेष बच्चों के लिए अभय बनर्जी फाउंडेशन के द्वारा लगातार रचनात्मक और बेहतर प्रयासों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी. खिलाड़ियों और तकनीकी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chief-minister-will-address-workers-on-31st-at-gopal-maidan/">जमशेदपुर

: मुख्यमंत्री गोपाल मैदान में 31 को कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

10 विद्यालयों के 125 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित समाज सेविका एवं राजस्थान मैत्री संघ की उपाध्यक्ष कुमुद अग्रवाला और एशिया गोल्ड मेडलिस्ट मास्टर एथलीट संजीव कुमार तोमर ने भी विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इस प्रतियोगिता में कुल 27 स्पर्धाएं आयोजित हुई, जिसमें शहर के 10 विद्यालयों के 125 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इनमें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया. [caption id="attachment_839066" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/sports-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> झंडोत्तोलन करते अतिथिगण[/caption]

प्रतिभागियों विद्यालयों के नाम 

आशा किरण स्कूल टेल्को , स्कूल आफ होप बिस्टुपुर, जीविका सोनारी , ज्ञानोदय नोबल एकेडमी , नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड , बाराद्वारी ,जमशेदपुर, सिद्धेश्वर मुख बधिर विद्यालय बारीडीह, दिव्या ज्योति नेत्रहीन संस्थान कदमा , बाराद्वारी , एस्पायर और `पाथ `जमशेदपुर । खेलकूद की स्पर्धाओं को पूरा करने में 16 तकनीकी अधिकारियों ने अहम योगदान दिया। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रूप से :200 मीटर , 100 मीटरों 50 मीटर , 25 मीटर की दौड़ , लंबी कूद , स्टैंडिंग जम्प, गोला फेंक , थ्रो बॉल , पासिंग द पार्सल का आयोजन हुआ. समग्र विजेता के रूप में सिद्धेश्वर मुख बधिर स्कूल रहा , वहीं उपविजेता के रूप में टेल्को आशा किरण स्कूल रहा.

इनका रहा अहम योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अभय बनर्जी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर जोहर बनर्जी, मनीष जैन, वंदना जैन, मदन बिहारी , रश्मि श्रीवास्तव, बरनाली दास , उत्तम मिश्रा, सुषमा पांडे, अमितेश पांडे, तमाली चक्रवर्ती, प्रणबानंद बनर्जी, डॉक्टर डॉली गुप्ता , डॉ अनूप गुप्ता, प्रेम गोगना , निधि बासु, सुब्रजीत बासु, तकनीकी अधिकारी के रूप में सुबोल चटर्जी, एमएल चटर्जी, श्रवण कुमार, जेकेपी सिंह, एम अरशद, डब्लू रहमान, विजय कमलेश कुमार, नितिन कुमार, एनसी देव एवं अन्य का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम का संचालन श्याम कुमार शर्मा ने किया. अतिथियों का स्वागत डॉक्टर जौहर बनर्जी ने किया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-maghe-porob-is-a-celebration-of-human-welfare-and-social-harmony-principal/">घाटशिला

: मानव कल्याण और सामाजिक सद्भाव का उत्सव है माघे पोरोब : प्राचार्य

खेलकूद प्रतियोगिता के परिणाम

200 मीटर की दौड़- प्रथम प्रिंस कालिंदी , द्वितीय राजा कुमार, तृतीय निखिल सुंडी, 100 मीटर की दौड़ बालिकाओं के लिए -प्रथम स्वीटी कुमारी, द्वितीय सुमन बाग ,तृतीय देवंती कुमारी. लंबी कूद बालिका वर्ग -प्रथम काजल कुमारी, सुमन बाग द्वितीय, स्वीटी कुमारी तृतीय, लंबी कूद बालक वर्ग -प्रथम कौशल शाह, द्वितीय शुभम , तृतीय राजन कुमार, गोला फेक बालक वर्ग -प्रथम राजा कुमार , द्वितीय अंशु कुमार, तृतीय प्रिंस कालिंदी. पासिंग द पार्सल- कृष्ण उदय भट्टाचार्या प्रथम, द्वितीय एम डी रेहान, तृतीय ए राधिका, 50 मीटर की दौड़ - प्रथम दीपक पासवान, द्वितीय विनय सिंह ,तृतीय एम डी रिजवान. 100 मीटर की दौड़ (15 वर्ष से कम बालक वर्ग) - प्रथम पियूष प्रधान, जीत कुमार द्वितीय, तृतीय नितिन कुमार. 100 मीटर की दौड़ (लड़कियों के लिए 15 वर्ष से कम आयु वर्ग)- प्रथम काजल कुमारी, द्वितीय लक्ष्मी महतो, तृतीय खलीफा परवीन. गोला फेंक - बालक वर्ग 15 वर्ष से कम प्रथम पियूष प्रधान, द्वितीय आकाश प्रमाणिक, तृतीय जीत कुमार. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही