Search

 
 
 

जमशेदपुर : खेल जीवन का अभिन्न अंग है : काले

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूराना सीतारामडेरा में आदिवासी उरांव समाज समिति ने करमा पर्व पर वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजन किया. उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए तथा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इस मौके पर श्री काले ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद बहुत जरूरी है. खेल-कूद का आयोजन होने से युवाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है. खिलाड़ी हमेशा खेल भावना से खेलें, खेल में हार जीत लगा रहता है हारने वाले टीम को हार से निराश नहीं होना चाहिये, बल्कि उससे सीख लेना चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-16th-mohan-singh-memorial-flood-light-football-tournament-on-17th-september/">जमशेदपुर:

16वां मोहन सिंह मेमोरियल फ्लड लाइट फुटबॉल टूर्नामेंट 17 सितंबर को

खेल जीवन का अभिन्न अंग

उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है. खेल से खिलाड़ियों का शारीरिक, मानसिक के साथ बौद्धिक विकास होता है. इसलिए युवाओ को अपने दैनिक जीवन में खेल के अहमियत को समझना चाहिए. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर टाटा स्टील ट्राइबल कल्चरल के वीरेन टोपनो, आदिवासी उरांव समाज कोल्हान समिति के राज लकड़ा, जुगल बरहा, बुधराम खालको, बुद्धू खालको, सीमा कोया, आदिवासी उरांव समाज समिति पूराना सीतारामडेरा के मुखिया गंगाराम तिर्की, सावना लकड़ा, रामू तिर्की सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-mahant-of-tridandi-swami-ashram-launched-the-poster-of-the-album-jai-jai-maiya/">जमशेदपुर

: त्रिदंडी स्वामी आश्रम के महंत ने किया अलबम “जय जय मैया” का पोस्टर लांच
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही