Search

 
 
 

जमशेदपुर : क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 3 सितंबर को, ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : देशवाशियों में खेल के प्रति रूचि को बल देने के उदेश्य से क्रीड़ा भारती द्वारा 3 सितंबर को ऑनलाइन तीसरी क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर किया जाएगा. यह जानकारी क्रीड़ा भारती पूर्वी सिंहभूम समिति द्वारा गुरुवार को सोनारी के गुजरात संघ में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया कि क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा ऑनलाइन होगी और 30 मिनट्स में 50 प्रश्नों का जवाब देना हैं. क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा मोबाइल, टेबलेट, लैपटॉप या डेस्कटॉप के माध्यम से कहीं से भी दी जा सकती है. परीक्षा के लिए 3 सितंबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच में लॉगिन करना है. क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में 12 वर्ष से ऊपर कोई भी भाग ले सकता हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-22-years-rigorous-imprisonment-to-the-accused-of-raping-a-minor/">चाईबासा

: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 22 साल का सश्रम कारावास

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को मिलेंगे एक लाख

इसका पंजीकरण शुल्क मात्र 20 रुपये है जिसका भुगतान पंजीकरण के द्वारा ऑनलाइन ही करना पड़ेगा. इसमें में भाग लेने वाले 25 साल से कम आयु वाले परीक्षार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा. प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को एक लाख की राशि दी जायेगी, द्वितीय स्थान पर रहने वाले दो विजेताओं को 50-50 हजार रुपये, तृतीय स्थान पर रहने वाले छह विजेताओं को 25-25 हजार रुपये तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले ग्यारह विजेताओं को 11-11 हजार रुपये दिए जाएंगे. इस अवसर पर प्रान्त मंत्री राजीव कुमार, मातृशक्ति प्रमुख पूनम सहाय, उपाध्यक्ष रागिनी भूषण, विभाग सह संयोजक सतनाम सिंह, मंत्री सुभाष कुमार, सह मंत्री अनूप सिंह, सह मंत्री कुंदन चन्द्रा, सह मंत्री सुखदेव सिंह, कोषाध्यक्ष जगदीश, कोषाध्यक्ष सोनू ठाकुर, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही