Search

 
 
 

जमशेदपुर : शोभा यात्रा निकालकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब को नयी पालकी में किया गया विराजमान

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : प्रकाशोत्सव के अवसर पर साकची गुरुद्वारा की ओर से बुधवार को शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा साकची गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर कालीमाटी रोड, बसंत टॉकीज गोलचक्कर, काशीडीह मोड़ गोलचक्कर होते हुए वापस साकची गुरुद्वारा में संपन्न हुई. शोभा यात्रा की अगुवाई स्त्री सत्संग सभा और सुखमणि साहिब जत्था ने किया. शोभा यात्रा समाप्ति की अरदास के बाद गुरु ग्रंथ साहिब को श्रद्धा भाव और सम्मानपूर्वक नयी पालकी साहिब में विराजमान किया गया. साकची गुरुद्वारा के ग्रंथी अमृतपाल सिंह मन्नण ने अखंड पाठ आरम्भ किया. शोभा यात्रा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मान में ``धन्य है धन्य है धन्य है पंथ खालसा धन्य है`` और ``सब सिख्खण को हुक्म है गुरु मान्यो ग्रन्थ`` के जयकारे के साथ संगत ने साकची गुरुद्वारा की नयी पालकी में गुरु ग्रन्थ साहिब को विराजमान किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-munka-president-and-kedia-filed-nomination-for-general-secretary/">जमशेदपुर

: मुनका अध्यक्ष एवं केडिया ने महासचिव के लिए किया नामांकन

संगत को धार्मिक बयार से करेंगे मंत्रमुग्ध

[caption id="attachment_757983" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/a2_192-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शोभा यात्रा में शामिल लोग[/caption] साकची के प्रधान निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि अखंड पाठ की समाप्ति 15 सितंबर को होगी तथा 15 और 16 सितंबर को दो-दिवसीय विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया जायेगा. जहां दोपहर में दोनों दिन गुरु का अटूट लंगर बरताया जायेगा. दरबार साहिब, अमृतसर के कीर्तनीये हजूरी रागी जत्था भाई साहब भाई संदीप सिंह और भाई साहब भाई दिलजीत सिंह भोपालवाले अपने रसभरे कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे. जबकि भाई साहब भाई भूपिंदर सिंह जोगी ढाढ़ी जत्था मोहाली संगत को धार्मिक बयार से मंत्रमुग्ध करेंगे. इनके अलावा साकची गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी अमृतपाल सिंह मनन और सरदार करतार सिंह भी गुरु ग्रन्थ साहिब की महिमा का बखान संगत के बीच करेंगे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-ravi-nandan-kumar-convicted-in-fodder-scam-case-dies-in-birsa-munda-jail/">रांचीः

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता रवि नंदन कुमार की बिरसा मुंडा जेल में मौत

इन लोगों ने निभाई अहम् भूमिका

शोभा यात्रा में ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू-अवतार सिंह फुर्ती-जगजीत सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, जोगिन्दर सिंह जोगी, सतनाम सिंह घुम्मन, देवेंद्र सिंह मारवाह, जगमिंदर सिंह, ताज सिंह, मनमोहन सिंह, जसबीर सिंह गाँधी, महेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, त्रिलोचन सिंह तोची, बलबीर सिंह, अवतार सिंह, अमरपाल सिंह, नानक सिंह, कीताडीह के अर्जुन सिंह वालिया, प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, जसपाल सिंह और सुखविंदर सिंह राजू समेत साकची कमिटी के सभी सदस्य शामिल हुए. वहीं मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में नौजवान सभा के युवकों ने ट्रैफिक कंट्रोलर की भूमिका बखूबी निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही