Search

 
 
 

जमशेदपुर : चिन्मया विद्यालय के सृजन रंजन बने जेईई मेन में कोल्हान टॉपर, मिला 99.95 परसेंटाइल

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को के छात्र सृजन रंजन को एनटीए द्वारा जारी जेईई मेंस के प्रथम सत्र के रिजल्ट में 99.95 परसेंटाइल प्राप्त हुए हैं. सृजन को 300 में 255 अंक प्राप्त हुआ है. सृजन रंजन के पिता संजय कुमार नारायणा कोचिंग सेंटर में फिजिक्स के शिक्षक व माता भावना कुमारी केमेस्ट्री की शिक्षिका हैं. लगातार न्यूज़ से बात करते हुए सृजन ने बताया की वह पांच प्रश्न का उतर नही दे पाया था. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवम् नारायणा कोचिंग सेंटर को दिया. सृजन रंजन के कहा कि जेईई मेंस की दूसरे सत्र की परीक्षा देगा और अपने अंको को और बेहतर करने का प्रयास करेगा. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-two-sent-to-jail-for-misbehaving-with-police-in-marine-drive/">जमशेदपुर:

 मरीन ड्राइव में पुलिस से अभद्र व्यवहार करने में दो को भेजा गया जेल

जेईई मेंस प्रथम चरण की परीक्षा में कोल्हान से 5000 बच्चे हुए थे शामिल

कोल्हान से लगभग 5000 बच्चे जेईई मेंस के प्रथम चरण की परीक्षा में शामिल हुए थे. जमशेदपुर में अलकबीर पॉलिटेक्निक व आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. वैसे जेईई मेंस के द्वितीय चरण की परीक्षा 21 जुलाई से शुरू होगी. देखें वीडियो :- https://youtu.be/3enN485i7kE

  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही