Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 19 मार्च को श्रीलेदर्स बंग उत्सव कोल्हान का होगा आयोजन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : 19 मार्च को गोपाल मैदान में झारखंड में पहली बार श्रीलेदर्स बंग उत्सव कोल्हान का आयोजन बंग उत्सव समिति द्वारा किया जायेगा. यह जानकारी समिति के चेयरमैन तापस मित्रा ने दी. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कोल्हान के हर जिले से बंगवासी गोपाल मैदान में एकत्रित होंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने एवं जन जागरुकता के लिए सोमवार को आम बागान मैदान स्थित नेताजी की प्रतिमा के समक्ष प्रचार-प्रसार रथ को श्रीलेदर के निदेशक शेखर डे ने झंडी दिखा कर रवाना किया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mp-vidyut-varan-mahato-met-the-fire-affected-family-provided-financial-assistance/">बहरागोड़ा

 : अग्नि प्रभावित परिवार से मिले सांसद विद्युत वरण महतो, पहुंचाई आर्थिक सहायता
तापस ने बताया कि यह प्रचार रथ कोल्हान के गांवों में जाकर कार्यक्रम के बारे में लोगों को जागरूक करेगा. वहीं अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम में कोल्हान के अलावा कोलकाता के भी कलाकार भाग लेंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य बंगाली भाषा और संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन करना है. इस अवसर पर बंग उत्सव समिति के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही