Search

 
 
 

जमशेदपुर : एसएस एकेडमी बालीगुमा को सीआईएससीई से मिली प्लस-टू की मान्यता

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बालीगुमा स्थित एसएस एकेडमी को काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) से प्सस टू की मान्यता मिल गई. इस अवसर पर प्राचार्या डॉ लता मानकर व शिक्षकों ने विद्यालय के अध्यक्ष मथुरा सिंह को पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर शिरोमण सिंह मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन मथुरा सिंह ने शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों समेत सभी को बधाई दी और कहा कि बालिगुमा, मानगो समेत पूरे जमशेदपुर के बच्चों को नर्सरी से इंटर तक एसएस एकेडमी बेहतर शिक्षा प्रदान करेगी. उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने पर बल दिया. मौके पर विद्यालय के सचिव प्रिंस सिंह, ट्रस्टी मयंक प्रताप सिंह और सत्यम सिंह समेत सभी शिक्षक गण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-take-back-the-cases-of-lockdown-violation-before-deepawali-cm-dr-ajay/">जमशेदपुर

: दीपावली से पूर्व लॉकडाउन उल्लंघन के मामले वापस लें सीएम- डॉ.अजय
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही