Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आधी रात को शहर में निकले एसएसपी, एंटी क्राइम चेकिंग और नाइट पेट्रोलिंग का जाना हाल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : एंटी क्राइम चेकिंग और नाइट पेट्रोलिंग की स्थिति देखने के लिए सोमवार की आधी रात को एसएसपी किशोर कौशल शहर में निकले.  बर्मामाइंस, गोलमुरी, टेल्को, साकची, बिष्टुपुर समेत अन्य थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया. फिर कंट्रोल रुम पहुंचे. यहां उन्होंने सीसीटीवी के माध्यम से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का जायजा लिया. एसएसपी ने सीसीटीवी कैमरे से चौक-चौराहों पर भ्रमण कर रहे लोगों की पुलिसकर्मियों से चेकिंग करायी.  सीसीटीवी कैमरे से देखकर वायरलेस पर पुलिस पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए. रात्रि ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को चौंकस रहने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि किसी व्यक्ति की दिखे, तो तुरंत संबंधित थाने  या फिर चौक-चौराहों में तैनात पुलिसकर्मियों को वायरलेस के माध्यम से सूचना दें. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/75-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

दुर्गा पूजा को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि दुर्गा पूजा को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं. चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है. जमशेदपुर पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाए हुए है. अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं. एसएसपी ने एंटी क्राइम चेकिंग में तैनात पुलिसकर्मी को कई दिशा-निर्देश दिए.  चेकिंग के दौरान आम जनता से बेहतर ढंग से बातचीत करने का आदेश दिया. इसे भी पढ़ें जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-trucks-laden-with-sand-seized-police-engaged-in-investigation/">जमशेदपुर

: बालू लदे चार ट्रक जब्त, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही