Search

 
 
 

जमशेदपुर : एसएसपी ने बांटे गुमशुदगी के 350 मोबाइल

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी प्रभात कुमार ने सोमवार को शहर से गुम हुये 350 मोबाइल बरामद करने के बाद मोबाइल मालिकों के बीच वितरण किया. इसके लिये साकची थाना परिसर में ही एक बरामद मोबाइल वितरण समारोह का आयोजन किया गया था. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एसएसपी प्रभात कुमार मौजूद थे. इसके अलावा सिटी एसपी के विजय शंकर, एएसपी शुभांशु जैन के अलावा सभी डीएसपी और शहर के सभी थाना प्रभारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-threat-to-the-life-of-the-witness-of-the-third-shooting-incident-appealed-to-the-ssp/">धनबाद:

तिसरा गोली कांड के गवाह को जान का खतरा, एसएसपी से लगाई गुहार

बाइव व कार चलाते समय नियम का पालन करें

एसएसपी ने लोगों के बीत मोबाइल का वितरण करने के पहले उन्हें यह शपथ दिलायी कि वे बाइक चलाते समय हेलमेट पहनेंगे और कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करेंगे. साथ ही एसएसपी ने चोरी की मोबाइल नहीं खरीदने की भी सलाह दी.

एक साल में 2000 मोबाइल की गुमशुदगी की आयी थी रिपोर्ट

एसएसपी ने कहा कि जनवरी 2022 से लेकर दिसंबर 2022 के बीच पूरे जिले में मोबाइल गुमशुदगी के लगभग 2000 आवेदन आये थे. इन आवेदनों पर जांच कर पहल करने का आदेश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया था. उसी का नतिजा है कि मोबाइल की बरामदगी की गयी. इसमें से कुछ मोबाइल दिल्ली और सिक्किम से भी बरामद किये गये हैं.

कब बांटे गये कितने मोबाइल

24 दिसंबर 2022 को बिष्टुपुर में समारोह का आयोजन कर 60 मोबाइल का वितरण किया गया था. रविवार को ही घाटशिला थाना परिसर में समारोह का आयोजन कर 93 मोबाइल बांटे गये थे. सोमवार को साकची थाना परिसर में 350 मोबाइल बांटे गये. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-in-kumardhubi-market-two-dozen-shops-gutted/">धनबाद:

कुमारधुबी बाजार में लगी आग, दो दर्जन दुकानें जल कर खाक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही