Search

 
 
 

Jamshedpur : “नो हेलमेट नो पेट्रोल” संदेश के साथ एसएसपी ने किया सेफ्टी बोर्ड जारी

 
  • रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान
Jamshedpur (Sunil Pandey) : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट (आरसीजेडब्ल्यू) ने जमशेदपुर पुलिस के सहयोग और कोल्हान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, टाटा स्टील यूआईएसएल (पुराना नाम जुस्को), रोट्रैक्ट क्लब ऑफ करीम सिटी कॉलेज और रोट्रैक्टर्स ऑफ जमशेदपुर के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन किया गया. साथ ही सेफ्टी बाइक रैली निकाली गयी. कार्यक्रम का आयोजन करीम सिटी कॉलेज परिसर में किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसएसपी किशोर कौशल ने दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से बताया. उन्होंने “हेलमेट नहीं तो ईंधन नहीं” संदेश के साथ सेफ्टी बोर्ड जारी किया, जिसे जमशेदपुर के सभी पेट्रोल पंपों पर लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-ajay-kumar-called-ias-aditya-ranjan-an-officer-with-rss-mentality/">Jamshedpur

: डॉ. अजय कुमार ने आईएएस आदित्य रंजन को बताया आरएसएस मानसिकता का अधिकारी

डॉ. मोहम्मद रियाज ने जीवन में सुरक्षा के महत्व को बताया

इस दौरान यातायात डीएसपी संजय कुमार ने रोट्रैक्टर्स सहित छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता लाने के लिए सुरक्षा प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया और पुरस्कार वितरित किया. करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद रियाज ने सभी के जीवन में सुरक्षा के महत्व पर सभा को संबोधित किया. कोल्हान पेट्रोलियम डीलर संघ के संरक्षक रोटेरियन अशोक झा ने जमशेदपुर पुलिस की सभी सुरक्षा पहलों का समर्थन करने का वचन दिया. कोल्हान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन इस परियोजना के प्रमुख प्रायोजक थे. रोटरी जमशेदपुर वेस्ट अध्यक्ष अमित मुखर्जी ने अतिथियों का स्वागत किया. रोटेरियन पीपी अंजनी निधि ने समस्त कार्यक्रम का संचालन किया. कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. उद्धम सिंह ने रोट्रैक्ट क्लब ऑफ करीम सिटी के सदस्यों का मार्गदर्शन किया और आयोजन में सहयोग दिया. रोट्रैक्ट डीआरआर रिंकू कुमार और रोट्रैक्ट प्रशांत कुमार ने रैली के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही