Search

 
 
 

जमशेदपुर : एसएसपी ने रखी नए जिला पुलिस मुख्यालय भवन की आधारशिला

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार की जिला पुलिस मुख्यालय के नए भवन की आधारशिला रखी. एसएसपी प्रभात कुमार ने भूमि पूजन भी किया. नए भवन के निर्माण में कुल 9 करोड़ 19 लाख 60 हजार रुपये खर्च होंगे. इसका निर्माण वर्तमान पुलिस मुख्यालय परिसर में ही किया जा रहा है. इस भवन में अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी. यह भवन जी प्लस थ्री रहेगा, जिसे 10 हजार स्क्वायर फीट में बनाया जाना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/countrys-first-industry-related-to-hydrogen-fuel-will-be-established-in-jamshedpur/">जमशेदपुर

में स्थापित होगा हाइड्रोजन ईंधन से जुड़ा देश का पहला उद्योग

पर्यावरण के अनुकूल रहेगा यह भवन

[caption id="attachment_739129" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Jsr-ssp-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आधारशिला रखते एसएसपी[/caption] एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि यह भवन पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा. इसका निर्माण इस तरह से किया जा रहा है कि दिन में लाइट जलाने की आवश्यकता नहीं होगी. सूर्य की रौशनी से ही भवन में रौशनी रहेगी. वहीं बिजली के लिए सोलर पावर का इस्तेमाल किया जाएगा. पूरा भवन एयरकंडीशन रहेगा और भवन में वाईफाई की भी सुविधा होगी. उन्होंने बताया कि नए भवन के भविष्य का भी ध्यान रखा गया है. इस भवन में आगंतुकों के लिए वेटिंग हॉल, 200 लोगों के लिए एक कांफ्रेंस हॉल, एक वीसी रूम, एक वार रूम, एक पैंट्री और एक कैंटीन के अलावा कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी. जी प्लस थ्री इस भवन में लिफ्ट की भी सुविधा रहेगी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jairam-youth-sporting-club-handed-over-demand-letter-to-city-administrator/">आदित्यपुर

: जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब ने नगर प्रशासक को सौंपा मांग पत्र

पहले तल्ले में डीएसपी और दूसरे तल्ले में आईपीएस के लिए कार्यालय

एसएसपी ने बताया कि हर तल्ले में आगंतुक कक्ष होगा. वहीं, ग्राउंड फ्लोर पर शिकायत कक्ष और सामान्य शाखा रहेगी. पहले तल्ले में सभी डीएसपी का कार्यालय होगा और उनके साथ गोपनीय शाखा रहेगी. दूसरे तल्ले पर एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और अन्य आईपीएस का कार्यालय और गोपनीय शाखा होंगे. तीसरे तल्ले पर रिकॉर्ड रूम रहेगा, जहां सभी रिकॉर्ड को सुरक्षित रखा जाएगा. इस भवन के बन जाने के बाद लोगों को कार्यालय आने में सुविधा होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही