Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एसएसपी साहेब खुलेआम घूम रहे हैं हत्या के आरोपी

Jamshedpur (Ashok Kumar) : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड पर 13 जनवरी को जमीन कारोबारी शब्बीर अहमद की गोली मारकर की गयी हत्या के मामले में परिवार के लोगों व पड़ोस के लोगों ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. लोगों की मांग थी कि घटना के कुछ आरोपी अब भी खुलेआम इसी इलाके में घूम रहे हैं. सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिये. लोग अपने हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे हुये थे और उसपर तीखे नारे भी लिखे हुये थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/will-make-jamshedpur-a-safety-secure-city-prabhat-kumar/">जमशेदपुर

को सेफ्टी सिक्योर सिटी बनायेंगे- प्रभात कुमार

पांच लोगों को पुलिस ने घटना के बाद भेजा था जेल

शब्बीर की मौत इलाज के क्रम कोलकाता के एक अस्पताल में 15 जनवरी को हो गयी थी. इसके बाद ठीक दूसरे दिन ही पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसमें एक नाबालिग भी शामिल है. परिवार के लोगों का कहना है कि मुख्य आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं.

इन्हें भी गिरफ्तार करे पुलिस

परिवार के इरफान शब्बी ने बताया कि शब्बीर हत्याकांड में कांग्रेस नेता बबलु नौशाद, शाहनवाज उर्फ छोटू बच्चा, मोहम्मद गुलरेज, हाजी सद्दाम, खट्टा सोनू, मो. दानिस, मो. रिंकू और सद्दाम को गिरफ्तार करने की मांग एसएसपी से की है. परिवार के लोगों ने कहा कि परिवार के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने से परिवार के अन्य सदस्य अब भी दहशत में हैं. परिवार सदस्यों पर भी तरह-तरह से दबाव बनाया जा रहा है. आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग परिवार के लोगों ने की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-distributed-350-missing-mobiles/">जमशेदपुर

: एसएसपी ने बांटे गुमशुदगी के 350 मोबाइल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही