Search

 
 
 

जमशेदपुर SSP ने परिवार के साथ किया मतदान, कहा-राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं

 
Jamsedpur :    लोकसभा 2024 के तीसरे चरण को लेकर झारखंड के चार लोकसभा सीटों पर सुबह से मतदान जारी है. जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने भी परिवार साथ मतदान किया. एसएसपी ने बिष्टुपुर स्थित लोयला इंग्लिश हाई स्कूल में बूथ संख्या 161 पर वोट डाला. वोट डालने के बाद उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वोट करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं. बता दें कि मतदान केंद्रों में सुबह से ही वोट डालने के लिए लोग कतार में खड़े हैं. कोई छोटे बच्चों को लेकर पहुंचा है तो कोई अपने घर के बुजुर्ग को लेकर वोट डालने आया है. मतदाताओं में वोटिंग को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही