Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची में शनिवार से शुरू होगा रामलीला का मंचन

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : नवरात्र के अवसर पर होने वाली रामलीला की तैयारी पूरी हो चुकी है. इस वर्ष रामलीला उत्सव शनिवार से साकची स्थित रामलीला मैदान में शुरू होगा, जिसका समापन 24 अक्टूबर को रावण वध, अयोध्या वापसी राज्याभिषेक के साथ होगा. उसी दिन रावण दहन होगा. बिल्डर विकास सिंह रावण दहन करेंगे. यह जानकारी शुक्रवार को साकची रामलीला मैदान में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में रामलीला उत्सव समिति के अध्यक्ष रामफल मिश्रा ने दी. उन्होंने बताया कि रामलीला की शुरुआत संध्या 7.30 बजे होगी. इस वर्ष रीवा की वीर बजरंग रामलीला मंडली के कलाकार रामलीला प्रस्तुत करेंगे. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा. 24 अक्टूबर की शाम में संस्थापक स्वर्गीय रामस्नेही मिश्रा के निवास स्थान काशीडीह लाइन नंबर-10 से झांकी निकलेगी, जो बसंत सिनेमा हॉल, बड़ा गोल चक्कर, सब्जी मंडी लाइन होते हुए रामलीला मैदान में रावण दहन के साथ समाप्त होगी. उन्होंने बताया कि अलगे वर्ष अयोध्या से मंडली लाने का प्रयास रहेगा. सभी कुछ ठीक रहा तो अलगे वर्ष और बेहतर रामलीला देखने को मिलेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-birsa-yuva-manch-launched-awareness-campaign-to-prevent-dengue/">जमशेदपुर

: बिरसा युवा मंच ने डेंगू से बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही