Search

 
 
 

जमशेदपुर : नई शिक्षा नीति के खिलाफ एआईडीएसओ का राज्य सम्मेलन 19 जून को

 
Jamshedpur : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंटस ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) की बैठक शुक्रवार को शमशूल आलम की अध्यक्षता में संपन्न हुई. मौके पर नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने कहा कि पूरे देश में जहां शिक्षा की स्थिति बदहाल है.वैसे में एक ऐसे शिक्षा नीति की आवश्यकता थी.जो वर्तमान शिक्षा में व्याप्त समस्याओं का समाधान कर सभी के लिए शिक्षा सस्ती और सर्व सुलभ रूप में उपलब्ध कराए.लेकिन इसके विपरीत नई शिक्षा नीति के दुष्प्रभाव देखने को मिल रहे हैं इस नीति के ड्राफ्ट के अनुसार शिक्षा का निजीकरण,शिक्षा को महंगे बनाने और शिक्षा के मूल उद्देश्य को ही नष्ट करने का विचार किया जा रहा है,इस अवैज्ञानिक नई शिक्षा नीति के खिलाफ संगठन द्वारा पूरे देश स्तर पर हस्ताक्षर अभियान 1 मई से 28 सितंबर तक चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के खिलाफ संगठन द्वारा 19 जून को रांची में सातवा राज्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/there-may-be-a-ban-on-contesting-elections-on-two-seats-simultaneously-the-election-commission-demanded-amendment-from-the-government/">एक

साथ दो सीट पर चुनाव लड़ने पर लग सकती है रोक, चुनाव आयोग ने सरकार से की संशोधन की मांग

राज्य सम्मेलन में जुटेंगे छात्र

वहीं नगर सचिव सविता सोरेन ने कहा कि झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों के सत्र अनियमितता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार वंचित छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति के भुगतान कराने शिक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्ति करने नए सरकारी स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी की स्थापना करने तथा सीबीसीएस सेमेस्टर सिस्टम के खिलाफ रांची में सातवा राज्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस सम्मेलन में पूरे झारखंड के विभिन्न राज्यों से हजारों छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. सम्मेलन में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के शिक्षाविद, बुद्धिजीवी वर्ग के लोग सम्मिलित होंगे और झारखंड के शैक्षणिक परिदृश्य पर अपने विचार को रखेंगे. बैठक में जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, नगर उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, बबीता सोरेन,कोषाध्यक्ष झरना महतो, खुदीराम, प्रेम, सूर्यकांत, अमित, स्नेहा, सानंदा, रिंकी, विशाल अन्य कई सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही