Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : राज्य सरकार के कारपोरेशन दिखावे की वस्तु- सरयू राय

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : झारखंड विधान सभा की सरकारी उपक्रम संबंधी समिति ने मंगलवार को परिसदन में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की. समिति के सभापति विधायक सरयू राय हैं. बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य में कुल 31 कारपोरेशन हैं. लेकिन जिस उद्देश्य से इसका गठन किया गया. वह उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है. कारपोरेशन केवल दिखावे की वस्तु (लिफाफा) बने हुए हैं. कॉर्पोरेशन में पदस्थापित सरकार के अधिकारी भी अपना कर्तव्य पूरा नहीं कर रहे हैं. सभी कॉर्पोरेशन घाटे में चल रहे हैं. जमशेदपुर में पर्यटन विकास निगम के तहत निर्मित कई भवन एवं पार्क की स्थिति दयनीय है. उन्होंने कहा कि समिति अपनी रिपोर्ट विधानसभा में समर्पित करेगी. साथ ही सरकार से कॉर्पोरेशन को अपने पूर्ण अधीन लेकर संचालन की मांग करेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-criminals-planning-robbery-arrested-double-barrel-desi-katta-recovered/">जमशेदपुर

: लूट की योजना बना रहे चार अपराधी गिरफ्तार, डबल बैरल देसी कट्टा बरामद

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रजंन, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी दीपू कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश पांडेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, डीएसपी बीरेंद्र राम तथा अन्य विभागीय पदाधिकारी व विभिन्न उपकर्मों के प्रतिनिधि जिनमें खनिज विकास निगम, जेटीडीसी, वन विकास निगम, भवन निगम, विद्युत वितरण निगम आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-allow-children-who-failed-in-class-9-to-stay-in-the-same-class/">जमशेदपुर

: 9वीं कक्षा में फेल हुए बच्चों को उसी कक्षा में रहने देने की मांग
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही