Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो गांधी मैदान में राज्य स्तरीय प्रखंड स्वास्थ्य मेला की शुरुआत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो स्थित गांधी मैदान से गुरुवार को राज्य स्तरीय प्रखंड स्वस्थ मेला का शुभारंभ किया गया. 18 सितंबर तक चलने वाले इस मेले का शुभारंभ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया. मौके पर मौजूद मंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों तक स्वास्थ्य की सुविधा सरलता एवं सुगमता के साथ मुहैया करवाने के लिए झारखंड सरकार लगातार प्रयासरत है. सरकार आयुष्मान कार्ड योजना को व्यापक स्तर पर लाभुकों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है. आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य 02 करोड़ 79 लाख लोगों तक पहुंचाने का है. अभी तक 01 करोड़ 22 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया है. इस योजना के अंतर्गत कार्य कर रही एजेंसियों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है, जिससे कि इस योजना को और तीव्र गति से लोगों तक पहुंचाया जा सके. बता दें कि 14 से 18 सितंबर तक विभिन्न प्रखंडों में स्वास्थ्य मेला आयोजित होगा. स्वास्थ्य मेला के दौरान सभी प्रकार के गैर संचारी एवं संचारी रोगों का जांच एवं उचित इलाज किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-did-not-get-help-from-electricity-department-wife-filed-a-case/">मझगांव

: बिजली विभाग से नहीं मिली सहायता, पत्नी ने दर्ज कराया मामला

स्वास्थ्य कर्मियों को दिया धन्यवाद

मंच से मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली सहिया दीदियों के कार्यों की सराहना की और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े स्वास्थ्य कर्मी को भी धन्यवाद दिया. उन्होने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ समाज को आगे ले जाने की कोशिश की जा रही है और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जा रहा है. उन्होंने पीसी एंड पीएनडीटी के तहत किए गए कार्यों की भी सराहना करते हुए कहा कि इसको और मजबूती के साथ लागू करने का प्रयास किया जाना है. डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते प्रभाव को कम करने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है. राज्य स्तर पर इसको लेकर सभी आवश्यक कदम उठाये गए हैं. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी समेत प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही