Search

 
 
 

जमशेदपुर : राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप शनिवार से

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कराटे डो एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन रांची के खेलगांव में आयोजित किया जाएगा. उक्त जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदजी प्रसाद ने शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने कहा कि 3 एवं 4 सितंबर को रांची खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. इस चैंपियनशिप में 16 जिलों से लगभग 300 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है. नंदजी प्रसाद ने बताया कि कराटे डो एसोसिएशन ऑफ झारखंड का गठन 2001 में हुआ था. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-district-media-in-charge-of-bjym-involved-in-ganesh-idol-immersion/">चांडिल

: गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल हुए भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी

कराटे को 33वीं राष्ट्रीय खेल में पहली बार शामिल किया गया था

राज्य के अंदर 16 जिले के लगभग 8000 से ज्यादा कराटे के खिलाड़ी प्रतिदिन 78 प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. सर्वप्रथम कराटे को 33वीं राष्ट्रीय खेल असम गुवाहाटी में शामिल किया गया. जिसका नेतृत्व झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के माध्यम से कराटे डो एसोसिएशन ऑफ झारखंड को मिला. संवाददाता सम्मेलन में महासचिव एमए कुमार, उपाध्यक्ष निरंजन पांडे, सचिव राहुल कुमार गोप, संयुक्त सचिव राजेश महंती, सीनियर कोच अनिल सिंह, मनीष मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही