Search

 
 
 

जमशेदपुर : ब्रिटेन की महारानी के सम्मान में 11 को रहेगा राजकीय शोक, नहीं होंगे सम्मान समारोह

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 के निधन के कारण झारखंड में 11 सितंबर को राजकीय शोक की घोषणा की गई है. इस संबंध में सरकार के संयुक्त सचिव राजीव रंजन ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी जिलों के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी. भेजे गए पत्र में उन्होंने भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि 11 सितंबर को पूरे देश में राजकीय शोक मनाए जाने की घोषणा की गई है. उक्त तिथि को पूरे राज्य के उन सभी भवनों में जहां नियमित रुप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं वहां राष्ट्रीय ध्वज आधे झूके रहेंगे साथ ही उस दिन किसी प्रकार का राजकीय कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ad-hoc-committee-of-jharkhand-home-guard-welfare-association-constituted/">जमशेदपुर

: झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की तदर्थ समिति का हुआ गठन
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही