Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज प्रांगण में शुक्रवार को झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संविदा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय तथा प्रदेश संरक्षक डॉ कमलेश कुमार कमलेंदु का कॉलेज के घंटी आधारित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्वागत किया. कालेज के संविदा शिक्षकों ने झारखंड कैबिनेट में घंटी आधारित शिक्षकों के मानदेय वृद्धि की खुशी में माला पहनाकर तथा लड्डू खिलाकर दोनों नेताओं का अभिनंदन किया. इस अवसर पर राकेश पांडेय ने कहा कि संघ ने एक लक्ष्य तय किया था, उसमें सभी के सहयोग और संघ के पदाधिकारियों के विशेष प्रयास से सफलता मिल गई है. इसके लिए झारखंड सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशेष बधाई के पात्र हैं. इसे भी पढ़ें : टीक">https://lagatar.in/child-dies-within-24-hours-of-getting-vaccinated-uproar-in-chc-road-jam/">टीक
लगने के 24 घंटे के अंदर बच्चे की मौत, सीएचसी में हंगामा, सड़क जाम उन्होंने कहा कि अब संघ का अगला लक्ष्य सेवा समायोजन का है, जिस पर आगे संवैधानिक रुप से बढ़ेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार इस मांग को भी पूरा करेगी. इस अवसर पर डॉ बीडी सिन्हा, डॉ नीली बहादुर, रविशंकर, डॉ रुचिका तिवारी, डॉ अनीता, डॉ सैफुल्लाह खान, डॉ नूर दानिश, डॉ रमेश कुमार, डॉ पुष्पा तिवारी, डॉ मधुसूदन महतो, शोभा देवी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : मानदेय वृद्धि की खुशी में संविदा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष व संरक्षक का स्वागत

Leave a Comment