Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा में युवा जदयू के जिला कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने किया उद्घाटन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : कदमा में युवा जदयू का जिला कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने किया. मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि झारखंड में जदयू को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को तन मन से जूट जाना होगा. इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बिहार मॉडल (नीतीश मॉडल) को झारखंड के जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड को अपना सदैव छोटा भाई माना. उसका उदाहरण उन्होंने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को राज्यसभा भेजकर दिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-injured-after-being-beaten-up-for-failing-in-daylight-mobile-snatching/">आदित्यपुर

: दिनदहाड़े मोबाइल छिनतई में असफल होने पर पीट कर किया घायल
24 को रांची आएंगे युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह ने कार्यकर्ताओं को बताया कि आगामी 24 जुलाई को युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार रांची आ रहे हैं. वे रांची में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से उसदिन रांची जाकर उनका स्वागत करने का आह्वान किया. इससे पहले उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 11 जुलाई से पार्टी की प्रदेश एवं जिलास्तरीय कार्यक्रमों की जानकारी दी. इस दौरान राणा प्रताप सिंह को युवा जदयू जिलाध्यक्ष (पूर्वी सिंहभूम) सरायकेला खरसावां जिला की समाजसेवी सह महिला नेत्री पार्वती किस्कु को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-holds-meeting-with-electricity-department-officials-and-villagers-in-nutandih/">जमशेदपुर

: नूतनडीह में बिजली विभाग के अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ विधायक ने की बैठक
कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद जनता दल यूनाइटेड के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष विश्राम प्रसाद, महानगर अध्यक्ष परमजीत श्रीवास्तव, रोशन शर्मा, विकास सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भोला धनवीर, अमित, कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता अजय कुमार ने किया. इस दौरान काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ranjeet-manjhi-sentenced-to-life-imprisonment-for-double-murder-in-patamda-land-dispute/">जमशेदपुर

: पटमदा में जमीन विवाद में दोहरे हत्याकांड में रंजीत मांझी को उम्रकैद की सजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही