Search

 
 
 

जमशेदपुर : घाघीडीह जेल में कैदी मनोज सिंह की हत्या में 22 आरोपियों का बयान कलमबंद

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : घाघीडीह जेल में 26 जून 2019 को दो गुटों में हुई झड़प के बाद कैदी मनोज कुमार सिंह मौत के मामले में शुक्रवार को सभी आरोपियों का बयान कलमबंद हो गया है. कोर्ट में लगातार तीसरे दिन बयान लिया गया. इसमें से कुछ का वीसी से भी बयान लिया गया. अब 11 जुलाई को मामले में बहस होगी. अदालत ने बचाव पक्ष को निर्देश दिया है कि वे सोमवार से मामले में बहस करें. इसके लिए अदालत ने तिथि मुकर्रर कर दी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/akhilesh-killed-paramjit-singh-in-ghagidih-jail-after-separating-from-the-gang/">जमशेदपुर:

गैंग से अलग होने पर परमजीत सिंह की अखिलेश ने घाघीडीह जेल में करवाई थी हत्या

किस जेल में है कौन कैदी एक नजर में

रांची के होटवार जेल में ऋषि लोहार, सुमित सिंह, धनबाद जेल में रामराय सुरीन, अजीत दास, अनुप कुमार घोष, और सौरभ, देवघर जेल में संजय दिग्गी, हजारीबाग जेल में अजय मल्लाह और पिंकू पूर्ति, बोकारो जेल में सोनू लाल, गिरिडीह जेल में शरत गोप, दुमका जेल में  शिवशंकर पासवान  बंद है. अन्य आरोपियों में राम अंगाड़िया, पंचानन महतो, रामा करूआ, वासुदेव महतो, सोएब अख्तर उर्फ शिबू, मोहम्मद ताकिर, गोपाल तिरिया, गंगाधर खंडाइत, सोनू जोजो, जनी अंसारी है शामिल है.

क्या हुआ था घटना के दिन

घटना के दिन अखिलेश गैंग के हरीश सिंह ने टेलीफोन छिनने का काम किया था. इसके बाद ही सोनू मिश्रा का उससे विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों गुटों में भिड़ंत हो गयी थी. दोनों गुटों के कैदी लाठी और डंडा लेकर एक-दूसरे पर हमला करने लगे थे. लिपिक की ओर से मोबाइल पर जेल अधीक्षक सत्येंद्र चौधरी को सूचना दी गयी थी. आवाज आ रही थी कि हरीश सिंह ने जेल का माहौल बिगाड़ दिया है. इसको जान से मार देंगे. हरीश को बचाकर ऑफिस में लाकर बैठया गया था. इस बीच हरीश गुट का मनोज सिंह, ऋषि लोहार व अन्य ने पंकज दुबे पर हमला बोल दिया था. मनोज को इलाज के लिये एमजीएम लेकर जाया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गयी थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-police-revealed-that-the-daughter-got-murdered-like-this-with-her-lover/">आदित्यपुर:

पुलिस ने किया खुलासा बेटी ने प्रेमी संग मिल ऐसे करायी हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही