Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्टील सिटी क्लब ने सरदार शैलेंद्र सिंह को किया सम्मानित

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : जुगसलाई के `स्टील सिटी क्लब` ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह को सम्मानित किया है. स्टील सिटी क्लब के अध्यक्ष हरबिंदर सिंह राजू ने क्लब की कोर कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार सरदार शैलेंद्र सिंह को जमशेदपुर रत्न अवार्ड से नवाजा. मालूम हो कि कुछ दिन पहले दिल्ली में सरदार शैलेंद्र सिंह को अटल तिरंगा सम्मान मिला था. वहीं जमशेदपुर में हर हर महादेव संघ ने भी उन्हें संघ रत्न सेवा अवार्ड से सम्मानित किया था. सम्मान मिलने पर शैलेंद्र सिंह ने क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया. कहा कि वर्ष 1997 में इसी स्थान पर उन्होंने पहली बार झंडोतोलन किया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-peoples-faces-lit-up-after-finding-their-lost-mobile/">जमशेदपुर

: खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे

कार्यक्रम में यह थे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कवलजीत सिंह, विवेक प्रसाद, बलविंदर सिंह, जनाब ऐनुल होदा, मनदीप सिंह, मोहम्मद तनवीर, राजू, मनदीप सिंह, मोहम्मद अब्दुल, भूपेंद्र सिंह, मोहम्मद कमरुद्दीन, मनिंदर सिंह, रवि महली, प्रशांत दास, गुरचरण सिंह, हरमन सिंह, गुरयश सिंह, प्रताप सिंह, हरभजन सिंह, मोहम्मद बबलू, मोहम्मद नौशाद, अवतार सिंह, जे खान, बी खान समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही