Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बीच सड़क पर ट्रेलर से गिरा स्टील शीट रोल, पिकअप वैन व बाइक क्षतिग्रस्त

Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो डिमना चौक पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चलती ट्रेलर से स्टील शीट रोल बीच सड़क पर गिर पड़ा. शीट ट्रेलर के पीछे चल रहे पिकअप वैन की बोनट पर गिरकर बगल से गुजर रही बाइक पर जा गिरा, जिससे बोनट और बाइक का अगला चक्का पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने ट्रेलर को रुकवाया और उसके चालक की जमकर पिटाई कर दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराया और स्टील शीट को बीच सड़क हटवाया. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-crpf-and-police-recovered-four-explosives-from-meralgadha-forest-of-goilkera/">चक्रधरपुर

: सीआरपीएफ व पुलिस ने गोइलकेरा के मेरालगढ़ा जंगल से बरामद किया चार विस्फोटक

ट्रेलर के डाला को तोड़ते हुए सड़क पर गिरी शीटhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/jamshedpur-accident-1-1.jpg"

alt="" width="548" height="365" />

बताया जा रहा है कि ट्रेलर घाटशिला की ओर जा रहा था. डिमना चौक से थोड़ा आगे बढ़ने पर ट्रेलर पर बंधा स्टील शीट डाला को तोड़ते हुए पिकअप वैन पर जा गिरा. इस घटना में बगल से गुजर रही एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई. लोगों ने बताया कि शीट को सही से बंधकर नहीं रखा गया था जिस कारण यह हादसा हुआ है. अगर ट्रेलर के पीछे कोई बाइक रहती तो बाइक सवार की जान जा सकती थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही