Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्टीवन डायस बने जेएफसी रिजर्व टीम के मुख्य कोच

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जेएफसी ने जमशेदपुर एफसी रिजर्व टीम के लिए स्टीवन डायस को मुख्य कोच के रूप में साइन किया है. अंबरनाथ यूनाइटेड अटलांटा एफसी के साथ हेड कोच के रूप में एक सफल कोचिंग कार्यकाल के बाद स्टीवन डायस कोच के तौर पर जमशेदपुर की टीम के साथ जुड़ेंगे. डायस की कोचिंग में अंबरनाथ युनाइटेड इस साल आई-लीग सेकंड डिवीजन के अंतिम दौर में पहुंचने में सफल रही. हालंकि वे आई-लीग सेकेंड डिवीजन के चैंपियंस बनने से चूक गए, जहां उन्हें दिल्ली एफसी के खिलाफ सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत थी. उनके नेतृत्व में क्लब ने 2022 और 2023 में लगातार मुंबई एफए एलीट डिवीजन का खिताब जीता. साथ ही साथ बैक टू बैक मुंबई महिला लीग खिताब पर भी क्लब का कब्जा रहा. वह महाराष्ट्र संतोष ट्रॉफी टीम के मुख्य कोच भी थे, जिसने उन्हें अंतिम दौर में पहुंचाया और 2022-23 सीजन में उनकी टीम ने सबसे अधिक गोल किए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-preparations-started-to-celebrate-international-yoga-day-in-all-the-colleges-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के सभी कॉलेजों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मानाने की तैयारी शुरू

खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए उत्साहित

स्टीवन डायस ने कहा कि मैं जमशेदपुर एफसी के साथ वापस आकर बहुत खुश हूं. मैं 2019-20 सीजन में एक सहायक कोच के रूप में यहां था और मैं गर्व से कह सकता हूं कि यह सबसे अच्छे सेटअपों में से एक है जिसे मैंने पूरे भारत में युवा खिलाड़ियों के लिए देखा है. मैं इंडियन सुपर लीग में पहली टीम के लिए अधिक से अधिक खिलाड़ी प्रदान करना चाहता हूं. युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए बहुत उत्साहित हूं और यहां जीतने के लिए तैयार हूं. वहीं जमशेदपुर एफसी के सीईओ मुकुल चौधरी ने कहा कि स्टीवन निःसंदेह एक बड़ा नाम है, ​जिन्हें हम एक बार फिर से साइन कर रहे हैं. विशेष रूप से अंबरनाथ यूनाइटेड के साथ उनकी उपलब्धियां शानदार हैं और हम चाहते हैं कि वह जमशेदपुर एफसी रिजर्व के साथ भी यही निष्ठा दिखाएं. उन्होंने कई बार भारत का प्रतिनिधित्व किया है और वह एक दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं. उनकी मैनेजमेंट स्किल और क्लब फुटबॉल के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय टीम के अलग-अलग स्तर पर खेलने के अनुभव से खिलाड़ियों को अपनी तकनीकी क्षमता के साथ-साथ पेशेवर फुटबॉल के शीर्ष पर प्रदर्शन करने की मानसिकता को बढ़ाने में मदद मिलेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही