Search

 
 
 

जमशेदपुर : चोरी की कार से ओडिशा में की चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बहरागोड़ा पुलिस ने चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मानगो मुंशी मोहल्ला निवासी गोविंदा डे, दाईगुटू निवासी मनीष श्रीवास्तव, सिदगोड़ा बागुनहातु निवासी निहार मिश्रा उर्फ बच्चा मिश्रा और तारकेश्वर शर्मा उर्फ आलोक शर्मा शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई एक कार, घटना में प्रयुक्त एक कार, आठ चोरी के मोटर पंप, दो समरसेबल मोटर, एक वेल्डिंग मशीन, एक जिरोक्स मशीन, एक प्रींटर और काला काटने वाला कटर बरामद किया है. सभी आरोपियों के खिलाफ कोल्हान के विभिन्न थानों के अलावा ओडिशा में भी चोरी के मामले दर्ज है. सभी पूर्व में भी जेल जा चुके है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-peace-committee-meeting-held-in-police-station-premises-regarding-muharram/">बहरागोड़ा

: मुहर्रम को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

ओडिशा के दुकान में की चोरी

जानकारी देते हुए बहरागोड़ा अंचल निरीक्षक तरुण कुमार ने बताया कि 16 जुलाई को धादिका गांव निवासी कल्याण घोष की कार चोरी हो गई थी. इसी रात ओडिशा के झारपोखरिया थाना क्षेत्र में चोरी की कार से हार्डवेयर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना के बाद से पुलिस अलर्ट हो गई थी. इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर कमलपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से गोविंदा डे और मनीष को पकड़ा गया. कार से चोरी की दो समरसेबल मोटर बरामद की गई. पूछताछ के आधार पर अन्य दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-11-employees-got-the-benefit-of-medical-support-scheme/">जमशेदपुर

: 11 कर्मचारियों को मिला मेडिकल सपोर्ट स्कीम का लाभ

चार थानों के प्रभारी ने मिलकर किया खुलासा

चोरी की घटना के बाद से ही पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी. इसको लेकर चार थानों के प्रभारी को लगाया गया था जिसमें बहरागोड़ा थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी, श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग, कमलपुर थाना प्रभारी धीरंजन कुमार और पटमदा थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह शामिल थे. पूरी टीम ने मिलकर काम किया और इस चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही