Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: कंपोजीशिन यूजर्स फीस के नाम पर वसूली का स्टोन क्रशर एंड माइंस एसोसिएशन ने विरोध किया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  कोल्हान स्टोन क्रशर एंड माइंस एसोसिएसन की बैठक शनिवार को साकची स्थित एक होटल में हुई. जिसमें माइंस लीज नवीकरण सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. इस दौरान रोड कंट्रक्शन डिपार्टमेंट की ओर से कंपोजीशन यूजर्स फीस के रूप में 2400 रुपये की वसूली को अवैध बताते हुए इसका विरोध किया गया. तय हुआ कि आगामी 2 मार्च को कोल्हान के विधायकों के नेतृत्व में एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची जाकर मिलेगा. इस दौरान मुख्यमंत्री से 31 मार्च से पहले माइंस एवं क्रशर की लीज अवधि पांच वर्ष बढाने की अधिसूचना जारी करने की मांग करेगा. इसे भी पढ़ें: पूर्वी">https://lagatar.in/illegal-mining-3-in-east-singhbhum-district-social-organizations-and-political-parties-protest-against-illegal-mining/">पूर्वी

सिंहभूम जिले में अवैध माइनिंग-3: अवैध खनन पर सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों ने जताया विरोध

अवधि विस्‍तार नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे लीजधारी

बैठक की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के शाही आदिल ने बताया कि 31 मार्च 2022 से 95 प्रतिशत माइंस का लीज खत्म हो रही है. जिससे हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे. ग्रामीणों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी. उन्होंने इस ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया. उन्‍होंने कहा कि अगर 31 मार्च से पहले 5 साल का अवधि विस्तार की अधिसूचना राज्य सरकार जारी नहीं करती है तो पूरे कोल्हान के माइंस ऑनर, क्रसर ऑनर, गाड़ी मालिक, बेरोजगार होने वाले युवा तथा ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे. जिसकी सारी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी.

यह थे उपस्थित

बैठक में त्रिवेणी कंपनी के आनंद दुद्राजका, एमसीपीएल के राजकुमार मंगोतिया, किरन कंस्ट्रक्सन के मिन्टु सिंह के अलावे उज्‍ज्‍वल सिंह, एमके मेटल के तैयब खान,  मनीष अग्रवाल, राम केवल सिंह, अरविन्द ओझा, श्रीकांत मेहता, शाही आदिल, विद्याधर साहू, मनेाज सिंह देव, सोमेन मंडल, पिन्टु गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, राजेश कुमार, मोहम्मद कादिर, रशिद खान, नथानी, प्रभात कुमार चुड़ीवाला, दीलिप अग्रवाल, शिवा रेड्डी, शहजाद बेग के अलावे काफी संख्या में अन्य लीज ऑनर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-march-2-tata-group-chairman-n-chandrasekaran-will-inaugurate-the-electrical-installation-at-jubilee-park/">जमशेदपुर

: दो मार्च को टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन करेंगे जुबली पार्क में विद्युत सज्जा का उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही