Search

 
 
 

जमशेदपुर : धतकीडीह में दो गुटों में झड़प के बाद पथराव, क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह कम्यूनिटी सेंटर के पास दो गुटों में झड़प के बाद पथराव की घटना हुई. मौके पर हड़कंप सा मच गया. हालांकि सूचना मिलने पर बिष्टुपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले को काबू में किया. मौके पर क्यूआरटी को भी तैनात किया गया है. फिलहाल मामला शांत है. मिली जानकारी के अनुसार धतकीडीह मुखी बस्ती में कुछ युवक अपने रिश्तेदार के घर घूमने आए थे. सभी कम्यूनिटी सेंटर के पास चाय पी रहे थे. तभी मौके पर दूसरे गुट के युवकों के साथ बहस शुरू हो गई. थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. मुखी बस्ती के युवक जान बचाकर भागे और पथराव शुरू कर दी गई. जवाब में दूसरे गुट ने भी पथराव शुरू कर दिया. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. फिलहाल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshadpur-steel-express-will-be-canceled-on-sunday-time-of-mumbai-mail-also-changed/">जमशेदपुर

: रविवार को रद्द रहेगी स्टील एक्सप्रेस, मुंबई मेल के भी समय में बदलाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही