Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: कदमा पार्किंग से कब्जा हटाने पहुंचे सिटी मैनेजर की गाड़ी पर पथराव

Jamshedpur (Ashok kumar) : कदमा थाना क्षेत्र के मेन रोड पर टाटा स्टील की ओर से 50 लाख रुपये की लागत से बनाये गये पार्किंग से अवैध कब्जा हटाने के लिये पहुंचे जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर रवि भारती और सोनल सिंह की गाड़ी पर लोगों ने पथराव कर दिया. इस दौरान गाड़ी का शीशा टूट गया. हो-हंगामा भी हुआ, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण अंततः मामला शांत हो गया. पूरी घटना के बाद विभागीय अधिकारी कदमा थाने में लिखित शिकायत देने की तैयारी कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-50-thousand-extortion-sought-from-trailer-driver-in-baliguma/">जमशेदपुर:

बालीगुमा में ट्रेलर चालक से मांगी 50 हजार रंगदारी

पूर्व में कब्जा हटाने की दी गयी थी चेतावनी

जमशेदपुर अक्षेस की ओर से पूर्व में कब्जा हटा लेने की चेतावनी दी गयी थी. कब्जा नहीं हटाये जाने पर बुधवार को डीसी के निर्देश पर जुस्को की टीम के साथ-साथ, जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर रवि भारती, सोनल सिंह और कदमा पुलिस बल पहुंची हुई थी. कब्जा हटाने का काम पूरो होने ही वाला था कि अचानक लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया. दुकानदार छोटू अधिकारियों को कागजात दिखा ही रहा था कि अचानक से लोगों ने सिटी मैनेजर की गाड़ी पर पथराव कर दिया. इसे भी पढ़ें : जली">https://lagatar.in/the-prisoner-reached-the-court-with-burnt-and-dry-bread-said-sir-this-kind-of-food-is-available-in-jail/">जली

और सूखी रोटी लेकर कैदी पहुंचा कोर्ट, कहा- साहब जेल में मिलता है इस तरह का खाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही