Search

 
 
 

जमशेदपुर : दाईगुटू में जमीन विवाद को लेकर पथराव, छह महिला घायल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो थाना अंतर्गत दाईगुटू साव लाइन में पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने गोपाल साहू के घर पर पथराव कर दिया. इस घटना में गोपाल के घर पर मौजूद छह महिला घायल हो गई. घटना के दौरान घरवालों ने पुलिस को फोन कर बुलाया जिसके बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया. इधर, गोपाल ने मानगो थाना में मामले की लिखित शिकायत की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rakeshwar-pandey-becomes-president-of-gemco-workers-union-amit-kumar-general-secretary/">जमशेदपुर

: राकेश्वर पांडे बने जेम्को वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष, अमित कुमार महासचिव

पुलिस शिकायत मिलने के बाद जांच में जुटी

मिली जानकारी के अनुसार गोपाल के पड़ोस में रहने वाले पन्नालाल साव की सिढ़ी से गिरने से मौत हो गई थी. शनिवार दोपहर शव को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया था जहां क्रियाकर्म की तैयारी चल रही थी. इसी बीच मृतक पन्ना लाल के घर से प्यारेलाल साव, हिरालाल साव, रोहित साव, राहुल साव और राजा साव के अलावा 5-6 अन्य लोगों ने गोपाल के घर पर पथराव कर दिया. सभी ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए अभद्र व्यावहार किया. इधर, शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही