Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : किसान विरोधी हेमंत सरकार को पंचायत स्तर तक घेरने की बनी रणनीति

Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा की तीसरी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को धालभूम क्लब जमशेदपुर में हुई. मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगरनाथ ठाकुर, मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव, त्रिपुरा के प्रभारी अशोक सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. राजकुमार चाहर ने कहा कि हेमन्त सरकार ने किसानों को धोखा दिया. केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए लाई गई अति महत्वपूर्ण योजनाओं को किसान चौपाल लगाकर किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि किसानों के अधिकार के लिए भाजपा संघर्ष करती रहेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-parsudih-police-sent-absconding-ruby-parveen-to-jail-for-selling-brown-sugar/">जमशेदपुर

: परसुडीह पुलिस ने ब्राउन शुगर बिक्री में फरार रूबी परवीन को भेजा जेल

सरकार दे रही बिचौलियों को संरक्षण

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि राज्य सरकार बिचौलियों को संरक्षण दे रही है. किसानों को कृषि कार्य हेतु मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत पांच एकड़ तक भूमि वाले किसान को प्रति एकड़ 5000 रुपये की दर से अधिकतम 25000 रुपये आर्थिक सहायता दी जा रही थी, उसे भी हेमंत सरकार ने बंद कर दिया. उन्होंने मांग की कि अविलंब किसानों को यह लाभ दिया जाए. साथ ही किसानों से खरीदे गए धान का पैसा भी अब तक उन्हें नहीं मिला, इस बकाए को भी जल्द से जल्द सरकार दे. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने चुनाव पूर्व यह घोषणा की थी कि राज्य के किसानों को दो लाख रुपये तक कृषि ऋण माफी का लाभ दिया जाएगा, लेकिन यह तो सिर्फ चुनावी घोषणा ही बनकर रह गया. किसानों के द्वारा कराए गए फसल बीमा की क्षतिपूर्ति भी सरकार किसानों को दिलाने में नाकाम रही. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-weldon-future-academy-made-people-aware-of-cleanliness-by-performing-street-plays/">नोवामुंडी

: वेल्डन फ्यूचर एकेडमी ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

पास हुए ये राजनीतिक प्रस्ताव

कार्यसमिति की बैठक में किसान मोर्चा ने हेमंत सरकार से मांग की कि बिचड़ा सूख जाने के कारण खेती की संभावनाएं खत्म हो गई हैं.अतः किसानों को प्रति एकड़ 25000 मुआवजा दिया जाए. पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जाए. बिजली का बिल माफ किया जाए. मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को पुनः लागू किया जाए. लंपी वायरस बीमारी का टीकाकरण पशुओं के लिए अविलंब प्रारम्भ की जाए. कृषि आशीर्वाद योजना को पुनः लागू किया जाए. प्रत्येक जिले में किसान बैंक की स्थापना की जाए. फसल बीमा योजना को सख्ती से लागू कर किसानों को राहत दिया जाए. चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार प्रत्येक प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था की जाए. वर्षा आधारित कृषि को सिंचाई से अविलंब जोड़ा जाए. किसान क्रेडिट कार्ड के सभी लंबित मामलों का अविलंब निपटारा किया जाए. झारखंड की मिट्टी में पोषक तत्वों की समस्या और समाधान पर राज्य सरकार सार्थक पहल करे. जीवाणु एवं जैविक खाद किसानों के बीच उपलब्ध कराने की राज्य सरकार पहल करे. धान अधिप्राप्ति प्रत्येक पंचायत में हो तथा छोटे और सीमांत किसानों का पंजीकरण आधार के माध्यम से गांव में जाकर किया जाए. राज्य को अकाल क्षेत्र अगर जल्द से जल्द घोषित नहीं किया जाता है तो भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता राज्य स्तर पर जोरदार आंदोलन करेंगे. राजनीति प्रस्ताव प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी ने प्रस्तुत किया एवं समर्थन राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह, प्रदेश मंत्री प्रभात सिंह और प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, प्रदेश मंत्री राजेश कुशवाहा ने किया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/twenty-point-committee-will-monitor-the-ongoing-schemes-in-dhanbad-district-brajendra-singh/">धनबाद

जिले में चल रही योजनाओं की मॉनिटरिंग करेगी बीस सूत्री कमेटी- ब्रजेंद्र सिंह

बैठक में ये नेता थे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगरनाथ ठाकुर, मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव, मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं त्रिपुरा के प्रभारी अशोक सिंह, ललित ओझा, अर्जुन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, काशीनाथ महतो, अमरनाथ चौधरी, मंत्री मनमीत अकेला, प्रभात सिंह, राजेश कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता अजय मुंडा, राजेश सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी वैभव सिंह, शंभू नाथ, मुकेश, कार्यालय मंत्री अजय दुबे, सुरेंदर नाथ, अवधेश दुबे, विशाल साहू, आईटी सेल के सत्येंद्र, संजय, मनोज सिंह सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, जिला के प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही