Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: पीएम स्वनिधि योजना के अमृत महोत्सव में स्‍ट्रीट वेंडर्स की बल्ले-बल्ले

Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : नगर विकास विभाग ने पीएम स्वनिधि योजना के स्वनिधि अमृत महोत्सव का ऐलान किया है. 14 अगस्त तक चलने वाले पीएम स्वनिधि योजना के इस अमृत महोत्सव में मानगो नगर निगम ने 237 स्‍ट्रीट वेंडर्स की किस्मत संवारने का फैसला लिया है. पंजाब नेशनल बैंक की शंकोसाई शाखा से पीएम स्वनिधि स्पेशल अभियान कैंप में 13 स्‍ट्रीट वेंडर को प्रति विक्रेता 10000 रुपये का लोन दिलाया जा चुका है. अब 237 अन्‍य स्‍ट्रीट वेंडर को बैंक से ऋण दिलाया जा रहा है. ताकि वह अपने कारोबार को विस्तार दे सकें. इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-villagers-forced-to-carry-a-heavy-burden-for-roti-of-june-2-decide-the-journey-of-the-mills/">मनोहरपुर

: ‘दो जून की रोटी’ के लिए मजबूर ग्रामीण भारी बोझ ले तय करते हैं मिलों का सफर

बैंकों में लगाए जा रहे हैं कैंप

बैंकों के विभिन्न शाखाओं में कैंप लगाए जा रहे हैं. बाजार और व्यवसायिक इलाकों में कैंप लगाकर स्‍ट्रीट वेंडर से योजना के आवेदन लिए जा रहे हैं. मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने सभी बैंकों के अधिकारियों से कहा है कि वह 14 अगस्त तक स्‍ट्रीट वेंडर के लोन वाले सारे आवेदनों का निस्तारण करते हुए उन्हें ऋण की रकम प्रदान कर दें.

अन्य योजनाओं के भी दिलाए जा रहे लाभ

मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि स्‍ट्रीट वेंडर को पीएम स्वनिधि योजना के अलावा अन्य योजनाओं का भी लाभ दिलाया जा रहा है. इसमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, पेंशन योजना आदि शामिल है. स्‍ट्रीट वेंडर को डिजिटल लेनदेन से जुड़ाव का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें:करीना">https://lagatar.in/kareena-broke-her-silence-on-the-news-of-pregnancy-said-saif-has-already-contributed-a-lot-to-the-countrys-population/">करीना

ने प्रेग्नेंसी की खबर पर तोड़ी चुप्पी, कहा-सैफ ने पहले ही देश की आबादी में दिया है बड़ा योगदान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही