Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : चैंबर भवन में तनाव मुक्त प्रबंधन व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कामर्स और आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को चैंबर भवन में ध्यान और ज्ञान के माध्यम से तनाव मुक्त प्रबंधन और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक आनंद देसाई एवं नीमिशा देसाई ने चैंबर के सदस्यों, व्यापारियों एवं उद्यमियों को तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए सही तरीका बताया. इस मौके पर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि प्रतियोगिता के इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति तनाव में रहता है जिससे उसका जीवन प्रभावित होता है. उन्होंने कहा कि व्यापारी एवं उद्यमी कई प्रकार की समस्याओं से घिरे होने के कारण चाह कर भी वो तनाव से बाहर नहीं निकल पाते हैं. मानसिक तनाव कई बीमारियों को जन्म देता है, इसको ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारी एवं उद्यमी कैसे तनाव मुक्त रहते हुए जीवन का आनंद ले इसकी जानकारी प्रदान करना है. [caption id="attachment_625883" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/JSR-Health-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारी.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-organizes-special-camp-in-sakchi-market-for-trade-license/">जमशेदपुर

: ट्रेड लाइसेंस के लिए जेएनएसी ने साकची बाजार में लगाया विशेष कैंप

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

इस अवसर पर मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष मुकेष मित्तल, सचिव पीयूष चौधरी, भरत मकानी, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा, पूर्व अध्यक्षों एवं दिवंगत अध्यक्षगणों के परिवार के सदस्य किशन पारीख, राजन कमानी, नकुल कमानी, किलोल कमानी, जेहान पटेल, अरूण सुल्तानिया, अशोक सुल्तानिया, मनीष सुल्तानिया, तुषार टॉंक, रानी डिकोस्टा, पीएस सेन, अजय कांवटिया, अजय भालोटिया, रवि झुनझुनवाला, सुनील झुनझुनवाला, राजेश मित्तल, कमलेश गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, बीएन शर्मा, श्रवण देबुका, विपिन अडेसरा, ओमप्रकाश मूनका, सीए राजेश अग्रवाल, सुनील वर्णवाल, रमाकांत गुप्ता, पुनीत कांवटिया, सतीष सिंह, पवन शर्मा, मोहित मूनका, आकाश मोदी, अनिल चौधरी, राहुल चौधरी, मनोज गोयल, दीपक पारीख, मनोज चेतानी, चन्द्रकांत जटाकिया, शिव प्रकाश शर्मा, कमल नरेडी, सुधीर सिंह, सन्नी संघी, प्रकाश मोदी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही