Search

 
 
 

Jamshedpur : कठोरतम एवं त्वरित निर्णायक न्यायिक प्रक्रिया लागू हो - काले

 
  • बेटियों से दरिंदगी पर उबला शहर, प्रदर्शन कर जतायी नाराजगी
Jamshedpur (Sunil Pandey) : देश में बेटियों के साथ हो रही दरिंदगी के खिलाफ शुक्रवार को शहर उबल पड़ा. सामाजिक संगठन नमन के बैनर तले विरोध मार्च निकालकर घटना का तीब्र विरोध किया तथा दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की. प्रदर्शन का नेतृत्व नमन संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने किया. जिसमें शहर के बुद्धिजीवी डॉक्टर, महिलाएं, युवा और कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल रही. साकची अधिसूचित क्षेत्र समिति गोलचक्कर से विरोध मार्च पैदल साकची गोलचक्कर होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचा. विरोध मार्च में शामिल सभी के हाथों राष्ट्र ध्वज था. सभी दुष्कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे. उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-war-of-words-intensifies-between-dr-ajay-and-saryu-rai-in-eastern-bis/">Jamshedpur

: पूर्वी विस में डॉ. अजय व सरयू राय में जुबानी जंग तेज
इससे पहले उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि आज देश के हर कोने में बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. पूर्वी सिंहभूम जिले में भी आए दिन महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़खानी और दमन की घटना प्रकाश में आती रही हैं. इन घटनाओं ने न केवल हमारी सामाजिक संरचना को झकझोर दिया है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हमारी बेटियां इस देश में सुरक्षित हैं? उन्होंने राष्ट्रपति से कठोरतम एवं त्वरित निर्णायक न्यायिक प्रक्रिया लागू करने की मांग की. जिससे ऐसी हरकतें करने वालों को सजा व पीड़ित को न्याय मिल सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही